भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने गाजिया ब्रिज के नीचे से 2 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 12.5 किलो गांजा हुआ बरामद
थाना भदोही और चौकी रजपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गाजिया ब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास से दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों—लवकुश पटेल (22) और अभिषेक पटेल (18), दोनों निवासी जौनपुर—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो बैग में कुल 12.546 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3.20 लाख है, बरामद हुआ।