भदोही: सुरियावां में रविवार को विद्युत आपूर्ति सात घंटे रहेगी ठप
विद्युत उपकेंद्र सुरियावां से संबधित मोढ़, करियांव व सुरियावां नगर की बिजली नौ मार्च रविवार को सुबह दस से शाम पांच बजे यानि 7 घंटे तक ठप रहेगी। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरडी एसएस योजना के तहत तार व खंभे बदलने का कार्य होगा। इससे उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति सात घंटे तक ठप रहेगी।