कुलपहाड़: कुलपहाड़ एसबीआई शाखा के मैनेजर और पूर्व फील्ड ऑफिसर पर किसान से धोखाधड़ी का आरोप, हुआ मुकदमा दर्ज
कुलपहाड़ शाखा के अधिकारियों पर बुजुर्ग किसान के 1 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान मातादीन का आरोप है कि बैंक में जमा की गई रकम उसके खाते में दर्ज ही नहीं की गई। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुलपहाड़ कोतवाली में मुकदमा लिखा।