गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 17 लैपटॉप बरामद
गाजियाबाद GRP पुलिस ने एक शातिर लैपटॉप चोर को शनिवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया है। मेरठ के मुण्डली का रहने वाला शादाब नाम का यह आरोपी दिल्ली से हापुड़ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लैपटॉप चुराता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एप्पल मैकबुक सहित 17 लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।