गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद की जलाकर हत्या, पुलिस ने ससुराल पक्ष के 3 लोगों को हिरासत में लिया
थाना साहिबाबाद क्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। इस मामले पर ACP साहिबाबाद शुक्रवार रात करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल एक टीम को जीटीबी अस्पताल दिल्ली पोस्टमॉर्टम हेतु रवाना किया गया तथा मौके पर जाकर के मौका मुआयना किया गया।