गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले इमरान नाम के 1 फरार अभियुक्त को शनिवार शाम करीब 4 बजे लाल बाग ठेके के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 12 फरवरी को वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि इमरान नाम का आरोपी वादी की 17 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।