गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दयासागर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना पर ताज हाईट के सामने पुस्ता रोड थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।