गाज़ियाबाद: लिंक रोड थाना पुलिस ने 77 लाख की चोरी का किया खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 60 लाख के जेवर बरामद किए
थाना लिंक रोड क्षेत्र में हुई 77 लाख रुपये की बड़ी चोरी का थाना लिंक रोड पुलिस ने शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे खुलासा किया है। सूर्य नगर की पॉश कॉलोनी में फार्मा कंपनी के मालिक तरुण महेश्वरी के घर से 70 लाख के जेवर और 7 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रफीक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई जमील अभी फरार है।