उज्जैन महाकाल मंदिर में हंगामा!
गर्भगृह के सामने कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों में जमकर चले लात-घूंसे!
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एक कांवड़िया बैरिकेड के ऊपर से फांदकर आगे बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
मंदिर परिसर में हुए इस हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
उज्जैन | महाकाल मंदिर
#Ujjain #MahakalMandir #Mahakal #ViralVideo #CCTV UjjainNews MahakalTemple KanwarYatra MadhyaPradesh BreakingNews
Indore, Indore | Aug 26, 2026