भोपाल में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
भोपाल। राजधानी में पिछले करीब दो घंटे से जोरदार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित और कई जगह जाम की स्थिति बन गई है।
मौसम विभाग ने आज रात भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।
बारिश में सावधान रहें, अपना और अपनों का ख्याल रखें।
#Bhopal #BhopalRain #MadhyaPradesh #HeavyRain #RainAlert MPWeather Waterlogging BhopalNews WeatherUpdate RainUpdate
Indore, Indore | Aug 26, 2026