शानदार रेस्क्यू! मौत के मुंह से युवक को सेना ने निकाला बाहर
नेपाल से सामने आए इस रेस्क्यू वीडियो में सैलाब के बीच नदी किनारे खड़ी एक बहुमंजिला इमारत बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। इमारत ढहने के कगार पर थी और उसकी सबसे ऊपरी छत पर एक युवक मदद का इंतजार कर रहा था।
युवक ने अपनी टी-शर्ट घुमाकर सेना के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी सिग्नल दिया। हेलीकॉप्टर बेहद करीब पहुंचा और जैसे ही युवक ने हाथ बढ़ाया, ऊपर मौजूद सैनिक ने उसका हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर में खींच लिया।
रेस्क्यू पूरा होते ही नीचे मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया।
यह वीडियो मुश्किल हालात में साहस, सूझबूझ और मानवीय संवेदना की शानदार मिसाल पेश करता है।
नेपाल | Rescue Operation
#Nepal #RescueOperation #ArmyRescue #FloodRescue #ViralVideo Humanity BraveSoldiers HelicopterRescue Floods BreakingNews
Indore, Indore | Aug 26, 2026