नेपाल में सैलाब का कहर, तबाही का मंजर देख दहल उठे लोग!
चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई। नदी का तेज बहाव अपने साथ सड़कें, पुल, वाहन और कई ढांचों को बहा ले गया।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी संकट
बाढ़ के बीच करीब 400 यात्रियों से संपर्क टूटने की खबर सामने आई है। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
तबाही के बाद भारत भी अलर्ट
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन निगरानी कर रहा है।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
#NepalFloods #FlashFlood #KailashMansarovar #IndiaNepal #DisasterNews
Indore, Indore | Aug 26, 2026