यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में शिवसेना शिंदे गुट ने लगाया रक्तदान शिविर
भाजपा नेता नेपाल राणा ने युवाओं का बढ़ाया हौसला, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी।
वीओ 1 यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में शिवसेना शिंदे गुट की ओर से सरोजिनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नेपाल राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
नेपाल राणा ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में काम आ सकता है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को अक्सर समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को लेकर देशभर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और विभिन्न समाजों एवं धर्मों के महापुरुषों की जयंती तथा पर्व मनाकर सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने का काम कर रही है। महापुरुष किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं।
नेपाल राणा ने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिंदगी अनमोल है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
वहीं, शिवसेना शिंदे गुट के प्रदेश प्रभारी मुकेश बावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना भी संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश को विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाते रहें।
शिवसेना पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार जताया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
बाइट नेपाल राणा भाजपा नेता।
बाइट मुकेश बाबा शिवसेना शिंदे गुट प्रभारी
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026