ऊना: सब्जी मंडी बाथू में चाचे और भतीजे पर दराट से हुआ हमला, टाहलीवाल थाना में दो युवकों पर दर्ज हुआ केस
बाथू स्थित सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर एक युवक ने अपने साथी संग चाचा-भतीजे पर दराट से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार हुआ। पीड़ित मोहम्मद अहमद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों अरमान और साकिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम को घटना की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।