ऊना: जिला के किसानों को धान फसल बेचने की सुविधा घर-द्वार मिलेगी
ऊना जिला में वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीद हिमाचल नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी। किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर नजदीकी मंडी में फसल बेच सकेंगे। ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।