फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का सराहनीय कदम, पर्यावरण व जनहित में कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क साइकिल पार्किंग की व्यवस्था
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के निर्देश पर जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाहन पार्किंग में साइकिलों को पार्किंग शुल्क से पूर्णतः मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं प्रभारी अधिकारी (नजारत) श्री अरूण कुमार सिंह द्वारा आदेश निर्गत कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ...