मकराना: मकराना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को परबतसर से किया गिरफ्तार
Makrana, Nagaur | Dec 19, 2024 मोबाइल व रुपए चोरी करने के मामले में चार माह से फरार चल रहे एक आरोपी को मकराना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया हैं। थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बबलू पुत्र मालाराम बागरिया निवासी रूपाबाबा का टीबा जो चार माह से फरार चल रहा था। थाना की हैड कांस्टेबल राज कुमारी बबलू को परबतसर से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।