फर्रुखाबाद: ग्राम दिलीप की मढैया में गंगा कर रही कटान, पिछले दो दिन में 8 मकान गंगा की धार में समाए, ग्रामीण भयभीत
फर्रुखाबाद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम दिलीप की मड़ैया में गंगा नदी का कटान जारी है। पिछले दो दिनों में कुल आठ मकान गंगा में समा चुके हैं। गुरुवार को तीन मकान नदी में बह गए, जबकि बुधवार को पांच मकानों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। शुक्रवार को भी गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है। गुरुवार को हुए कटान में सुखपाल का मकान गंगा में समा गया। इसके अलावा, ओमकार और राम