कुंडा: कुंडा इलाके के दुर्गा पंडाल में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
कुंडा थाना की मिशन शक्ति टीम ने रविवार शाम 5 बजे कुंडा इलाके के दुर्गा पंडाल, काजीपुर महाराजगंज में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, 181, 112, 1098, 1930 सहित सरकारी योजनाओं व नए कानूनों की जानकारी दी गई।