फतेहाबाद: डौकी के ग्राम आम होद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, घायल होने पर अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Aug 10, 2025 डौकी के ग्राम आमहोद में ससुराल में एक विवाहिता को जमकर पीट दिया। विवाहिता की पारिवारिक जनों ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल महिला का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था। वह फतेहाबाद के ग्राम पिन्नापुरा की रहने वाली है। घायल महिला की मां ने ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।