फतेहाबाद: शमशाबाद में दवा खा कर आत्महत्या दर्शाने वाली युवती को पुलिस ने तत्परता से बचाया, वीडियो हुआ वायरल
शमशाबाद कस्बे में दवा खाकर आत्महत्या दर्शाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली युवती को शमशाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। इस दौरान युवती और उसके परिवार की काउंसलिंग भी की गई है । इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है । बाद में युवती ने इसे गलती से पोस्ट होना बताया।