फतेहाबाद: मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा युवकों की गिरफ्तारी पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में शमशाबाद थाने में दिया धरना
Fatehabad, Agra | Aug 10, 2025 होटल में महिला संग पकड़े जाने के बाद दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। इस मामले को लेकर बीती शनिवार रात पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शमशाबाद थाने में धरना दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में वार्ता चलती रही।