फतेहाबाद: फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को दबोचा गया, तीसरा साथी फरार, मोबाइल फोन बरामद
शानू खान पुत्र रशीद खान निवासी गांव भोजपुर, कस्बा फतेहाबाद बाजार से घर जा रहे थे। अम्बेडकर चौक से शमशाबाद रोड पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचने पर आस-पास के लोगों ने पीछा कर दो बदमाशों कृष्णा ठाकुर पुत्र मोहरपाल और मोहित ठाकुर पुत्र महेश सिंह निवासी नगला काले थाना नगला सिंधी फिरोजाबाद को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया।