फतेहाबाद: शमशाबाद के बडोवरा कला में डेंगू से दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा, कैंप लगाकर 101 मरीजों का किया उपचार
Fatehabad, Agra | Aug 10, 2025 शमशाबाद के ग्राम बडोबरा कला में 5 दिन में डेंगू से दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा तथा कैंप लगाकर 101 मरीज का परीक्षण किया। 78 मरीज के रक्त के नमूने रैपिड टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। अधीक्षक डॉक्टर बी के सोनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तथा मरीजों का उपचार कर उन्हे दवाएं वितरित की। शनिवार को सीएमओ भी गांव पहुंचे थे।