देवसर: विधायक विश्वामित्र पाठक ने बेहतर शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने की बात कही
विद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले एवं विद्यालयों में पठन पाठन, छात्राओं को घर से विद्यालय आने जाने एवं बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी उक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने शा.कन्या.उच्च.मा.वि. देवसर में आयोजित नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।