देवसर: देवसर एसडीएम के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
सिंगरौली जिले के देवसर में एसडीएम अखिलेश सिंह के बेटे आईपीएस अफसर हर्षवर्धन सिंह की कर्नाटक के हासन के पास सड़क हादसे में मौत हो गई हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे उन्होंने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में एक महीने की ट्रेनिंग पूरी की थी वह हासन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली जॉइनिंग के लिए जा रहे थे।