देवसर: एसडीओपी मोरवा ने बरगवां थाने में की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
मोरवा एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को बरगवां थाने पहुंचकर अपराध समेत अन्य मामलों में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा व उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर आज दिनांक 3 दिसंबर 2024 को बरगवां थाने में एसडीओपी श्री पाण्डेय ने पहुंचकर पेंडिंग पड़े अपराधों की जानकारी ली।