कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद रंगशाला में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026–27 का भव्य आयोजन किया गया।
उत्सव में जिले के युवाओं ने समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न विधाओं के विजेताओं को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पटना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
8 views | Patna, Bihar | Oct 30, 2026