जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश के आलोक में जिले में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत निर्मित पुरानी सड़कों की संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं विभागीय अभियंताओं द्वारा संयुक्त रूप से जांच एवं स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सड़कों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं मरम्मत की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को चिह्नित करते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधार के लिए विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि सड़कों की स्थिति का गंभीरतापूर्वक आकलन कर लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#SamratChoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Patna, Bihar | Oct 30, 2026