पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की हालत कितनी भयावह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए!
पाकिस्तान की संसद में मनोनीत हिंदू सांसद नीलम कुमारी ने सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वहां हर रोज 10 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन की घटनाएं हो रही हैं।
लेकिन असली शर्मनाक तस्वीर शाम को पाकिस्तान के टीवी चैनलों की डिबेट में दिखाई दी। कुछ मौलवी खुलेआम कहने लगे कि अगर हिंदू लड़कियों और परिवारों को परेशानी है तो भारत चले जाएं। पाकिस्तान में रहना है तो मुसलमान बनना पड़ेगा!
हैरानी देखिए, कुछ पाकिस्तानी पत्रकार और एंकर भी यह सवाल उठाने लगे कि जब पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है तो वहां हिंदू रह ही क्यों रहे हैं?
जरा सोचिए! जिस देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग करने पर उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी जाए, जहां बेटियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों पर न्याय की जगह मजहबी दबाव बनाया जाए, वहां अल्पसंख्यक आखिर किससे इंसाफ मांगेंगे?
सवाल हिंदू या मुसलमान का नहीं, सवाल इंसानियत, बेटियों की सुरक्षा और नागरिकों के बराबर अधिकारों का है।
किसी भी देश की असली पहचान उसके बहुसंख्यकों की ताकत से नहीं, बल्कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सम्मान से होती है!
#Pakistan #HinduMinorities #NeelamKumari #Sindh #HumanRights #ForcedConversion #PakistanNews