शाहबाद: रहीमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली पिहानी क्षेत्र के रहीमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विद्यासागर पाल ने मृतका के पिता रज्जन की तहरीर पर मौत का कारण स्पष्ट जानने के लिए शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव वालों के मुताबिक पलिया बांगरमऊ उन्नाव निवासी रज्जन ने अपनी पुत्री का विवाह रहीमपुर में किया था।