शाहबाद: मियांपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, भेजा गया सीएचसी
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मियापुर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार के पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार को सीएचसी टोडरपुर भेजा गया है। शेहरा मऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी नितिन 30 वर्ष पुत्र जय जय राम बाइक से हरदोई जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।