शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर समाधान दिवस संपन्न, 66 शिकायतों में से 5 का निस्तारण किया गया
शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस मौके पर राजस्व और पुलिस से संबंधित 66 शिकायतें आई जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।