शाहबाद: किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला सहोरा का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए युवक को जेल भेजा गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सहोरा निवासी शिवम पुत्र वर्मा के ऊपर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।