शाहबाद: सागर ढाबे के पास तेज रफ्तार वेगनार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग स्थित सागर ढाबे के पास मैरिज हॉल में डीजे बजाने आ रहे दो बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार वेगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है।