काको: दक्षिणी सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार में बाढ़ु यादव की पहल, अरशद इमाम भी छठ सेवा में जुटे, कार्य जारी
जहानाबाद। दक्षिणी सूर्य मंदिर में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी बाढ़ु यादव की पहल पर मरम्मतीकरण और रंग-रोगन का कार्य कराया गया। वहीं, मुस्लिम समुदाय से आने वाले समाजसेवी अरशद इमाम अंसारी भी हर वर्ष छठ महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। दोनों की पहल सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रही है।