प्रतापगढ़: जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एसआईएस कंपनी कैंप लगाकर युवाओं का करेगी चयन
भारत की कंपनी एसआईएस प्रतापगढ़ जनपद के अलग-अलग विद्यालयों में इच्छुक अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए कैंप लगाएगी। इस कैंप में 18 से 40 वर्ष तक के युवा शामिल हो सकते हैं। जिनके चयन के लिए कंपनी के मानक निर्धारित हैं। प्रतापगढ़ जनपद के रामराज इंटर कॉलेज पट्टी, टीपी इंटर कॉलेज कुंडा, स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, समेत 10 विद्यालयों में कैंप लगेगी।