प्रतापगढ़: महिला थाना प्रतापगढ़ में आयोजित सफल काउंसलिंग सत्र में दो दंपतियों के बीच कराया गया समझौता
महिला थाना प्रतापगढ़ में सोमवार शाम 4 बजे तक एक सफल काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें दो दंपतियों के बीच समझौता कराकर परिवारों को टूटने से बचाया गया। यह काउंसलिंग सत्र एसएचओ सरस्वती निगम के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।इस दौरान, पुलिस ने दोनों पक्षों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और उनके समाधान का रास्ता सुझाया।