आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर के बाद युवक 8 फीट उछलकर गिरा सड़क पर
आबूरोड रेलवे स्टेशन चौराहे पर सोमवार शाम करीब 7 बजे फिल्मी स्टाइल में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार R15 बाइक और बलेनो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक करीब 8 फीट हवा में उछलकर कार के पीछे जा गिरा। हादसे में एक युवक घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर