बांका: बांका से गायब चार लड़की को पुलिस ने विभिन्न जगहों से किया बरामद,थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
Banka, Banka | May 16, 2024 सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव व बांका से गायब चार लड़की को पुलिस ने बुधवार को बरामद किया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गत दिनों शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से शादी के नियत से करीब आधा दर्जन लड़की गायब होने का मामला परिजनों के आवेदन पर सदर थाना में दर्ज किया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए चार लड़की को बरामद कर लिया गया है।