बांका: डीएम ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य प्रबंधक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Banka, Banka | May 15, 2024 बुधवार को डीएम अंशुल कुमार ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं रंग रोगन का निरीक्षण किया।वहीं निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा मरीज को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधा की भी जानकारी ली।इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया।