बांका: मंडल कारा बांका में 151 बंदियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, बीमारियों से बचने के लिए बंदियों को दी गई सलाह
Banka, Banka | May 15, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर बांका मंडल कारा में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 151 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय द्वारा बताया गया कि फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार, दंत चिकित्सक डॉ मनोज कुमार , मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. एमयू फारूक ने जांच की।