बांका: उत्पाद विभाग की टीम ने महेशपुर एवं बलियामहरा गांव में शराब के साथ दो महिला कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 15, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने महेशपुर एवं बलियामहरा गांव में अभियान चलाकर शराब के साथ दो महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि महेशपुर गांव निवासी रमेश यादव की पत्नी ममता देवी एवं बलियामहरा गांव निवासी सुरेंद्र मरांडी की पत्नी बसंती देवी के घर से शराब बरामद किया गया। वहीं दोनों महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।