बांका: नगर कार्यालय में भाजपा नेताओं ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील माेदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
Banka, Banka | May 15, 2024 बांका नगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सुशील मोदी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी।