इटाढ़ी: 3 अक्टूबर को बक्सर में जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी बहाली, 25 हजार मिलेगा वेतन
Itarhi, Buxar | Oct 1, 2026 जिला नियोजनालय की ओर से 3 अक्टूबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप लगाया जाएगा। कैंप में ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बारकोड स्कैनिंग, सामान उठाने, पैकिंग और बिलिंग के कार्य के लिए 100 पदों पर भर्ती होगी।