भागलपुर, 31 अगस्त, 2026:- जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
जनता दरबार के दौरान कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। आम नागरिकों द्वारा भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा किसी भी मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का प्रयास किया जाता है।
जनता दरबार में प्राप्त सभी 30 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।
9 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 31, 2026