कोंडागांव: ग्राम मोहपाल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत
जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहपाल में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है । ग्राम मोहपाल निवासी मवेशी मालिक दशाराम मंडावी पिता रूपधर मंडावी ने बताया कि वह अपने मवेशी अपने खेत के मरहान में चरा रहा था तभी हल्की बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, बिजली की चपेट में आने से उसके मवेशी की मौत हो गई है।