कोंडागांव: फरसगांव में कल शनिवार को झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कोटला के संगम रामधुनी मंडली करेंगे झांकी की प्रस्तुति
फरसगांव नगर के गांधी चौक के सार्वजनिक गणेश समिति द्वारा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर कल शनिवार की शाम गांधी चौक में झांकी का आयोजन रखा गया है।जिसमे कांकेर जिले के ग्राम कोटला के बाल संगम रामधुनी मंडली परिवार के द्वारा झांकी की प्रस्तुति दिया जाएगा।समिति के लोगो ने कार्यक्रम को देखने फरसगांव सहित आस पास गांव के ग्रामीणों को आमंत्रित किया है।