फुलेरा मु. सांभर: सांभर फुलेरा जोबनेर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जयपुर जिले के सांभर फुलेरा जोबनेर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से की जा रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर बीती रात जोबनेर विद्युत कार्यालय पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। रात्रि में 9:00 से लेकर 10:00 तक ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अघोषित बिजली कटौती को दुरुस्त करने की मांग की।