फुलेरा मु. सांभर: सांभर बस स्टैंड के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
सांभर कस्बे के न्यू बस स्टैंड पर आज मंगलवार देर शाम को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगो की सूचना पर सांभरलेक थानाधिकारी राजेश कुमार वर्मा पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। थानाधिकारी ने मृतक युवक के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।